दीपावली पूजा धूमधाम से मनायी गयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2015 7:41 PM

विज्ञापन

दीपावली पूजा धूमधाम से मनायी गयी फोटो : पत्थलगड्डा 3 में पत्थलगड्डा में बना पूजा पंडाल़ पत्थलगड्डा. प्रखंड में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया़ इस मौके पर लोगों ने अपनेे-अपने घरों में मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की़ प्रखंड के सुमंत क्लब बरवाडीह, शांति क्लब गांधी चौक पत्थलगड्डा […]

विज्ञापन

दीपावली पूजा धूमधाम से मनायी गयी फोटो : पत्थलगड्डा 3 में पत्थलगड्डा में बना पूजा पंडाल़ पत्थलगड्डा. प्रखंड में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया़ इस मौके पर लोगों ने अपनेे-अपने घरों में मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की़ प्रखंड के सुमंत क्लब बरवाडीह, शांति क्लब गांधी चौक पत्थलगड्डा व काली मंदिर चौथा में पंडाल बना कर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी़ शांति क्लब द्वारा गुरुवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया़ इसमें रात भर लोग झूमते रहे़ हंटरगंज. प्रखंड में दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी़ लोगों ने अपने-अपने घरों में मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की़ रात में पूरा क्षेत्र दीपक की रोशनी से जगमगा उठा़ लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी की़ दीपावली को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola