पंचायत चुनाव सुरक्षा के बीच संपन्न होगा
पंचायत चुनाव सुरक्षा के बीच संपन्न होगा हजारीबाग. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति एवं सुरक्षा के बीच संपन्न कराने के लिए रेंज के डीआइजी उपेंद्र कुमार ने रणनीति बनायी है. डीआइजी ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में जिले में प्रतिनियुक्त आइआरबी, जैप, सीआरपीएफ,जिला पुलिस बल एवं गृहरक्षा वाहिनी को लगाया जायेगा. केंद्र से […]
पंचायत चुनाव सुरक्षा के बीच संपन्न होगा हजारीबाग. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति एवं सुरक्षा के बीच संपन्न कराने के लिए रेंज के डीआइजी उपेंद्र कुमार ने रणनीति बनायी है. डीआइजी ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में जिले में प्रतिनियुक्त आइआरबी, जैप, सीआरपीएफ,जिला पुलिस बल एवं गृहरक्षा वाहिनी को लगाया जायेगा. केंद्र से कितना फोर्स चुनाव के लिए मुहैया कराया जायेगा, इसकी सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष के चुनाव में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में कई नक्सली संगठन के सदस्यों के रिश्तेदारों के भाग लेने की सूचना है. संगठन के लोग भी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के पक्ष में होंगे. चतरा,गिरिडीह,अतिसंवेदनशील क्षेत्र है. सीमा क्षेत्र के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की गयी है. बिहार से सटे जिले की सीमा सील की जायेगी या नहीं इसका निर्णय नहीं हुआ है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सीमांत क्षेत्रों की पुुलिस अधिकारियों के साथ दोबारा बैठक की जायेगी. जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने का निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










