गजानन डेवलपर्स बंगाल में बनायेगा होटल
गजानन डेवलपर्स बंगाल में बनायेगा होटल 8हैज1में- कार्यक्रम का उदघाटन करते संचालक व अन्यहजारीबाग. प्रभु निवास मार्केट स्थित ओकेजन में गजानन डेवलपर्स का कार्यक्रम रविवार को हुआ. संचालक राजेश कुमार गुप्ता, विवेक खंडेलवाल ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मां तारा पीठ बंगाल में भव्य एवं […]
गजानन डेवलपर्स बंगाल में बनायेगा होटल 8हैज1में- कार्यक्रम का उदघाटन करते संचालक व अन्यहजारीबाग. प्रभु निवास मार्केट स्थित ओकेजन में गजानन डेवलपर्स का कार्यक्रम रविवार को हुआ. संचालक राजेश कुमार गुप्ता, विवेक खंडेलवाल ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मां तारा पीठ बंगाल में भव्य एवं आकर्षक होटल का निर्माण कराया जायेगा. जिसकी लागत 14 से 15 करोड़ रुपये होगी. होटल का नाम मां तारा सफायर पैलेस रखा गया है. इसमें 80 सूट रूम बनाये जायेंगे. इसके अलावा स्वीमिंग पुल, पार्टी लोन, किड्स पुल, कम्यूनिटी हॉल, इंडोर गेम कोट के अलावा कई सुविधाएं इस होटल में उपलब्ध होगा. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग की जनता से मिल कर यह प्रोजेक्ट पूरा करेंगे. इसके बाद गोवा में भी गजानन डेवलपर्स अपना प्रोजेक्ट लगायेगा. अभी पगमल और कनहरी रोड हजारीबाग में दो प्रोजेक्ट चल रहे हैं. इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










