सरकार ने जारी की अधिसूचना
सरकार ने जारी की अधिसूचनापूर्व सैनिकाें के लिए वन रैंक, वन पेंशननयी दिल्ली. सरकार ने शनिवार काे पूर्व सैन्यकर्मियाें के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी. पहले के पेंशनभोगियों की पेंशन साल 2013 की सेवानिवृत्ति की पेंशन के आधार पर फिर से तय की जायेगी. इसका लाभ एक जुलाई, […]
सरकार ने जारी की अधिसूचनापूर्व सैनिकाें के लिए वन रैंक, वन पेंशननयी दिल्ली. सरकार ने शनिवार काे पूर्व सैन्यकर्मियाें के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी. पहले के पेंशनभोगियों की पेंशन साल 2013 की सेवानिवृत्ति की पेंशन के आधार पर फिर से तय की जायेगी. इसका लाभ एक जुलाई, 2014 से मिलेगा. साल 2013 में समान रैंक और समान सेवा अवधि के साथ सेवानिवृत्त कर्मियों की न्यूनतम और अधिकतम पेंशन के औसत के अनुसार पेंशन फिर से तय की जायेगी. भविष्य में पेंशन हर पांच साल में फिर से तय की जायेगी. अपने आग्रह पर सेवामुक्ति लेनेवाले कर्मियों को ओआरओपी का लाभ नहीं मिलेगा. यह आनेवाले समय में प्रभावी होगा. हालांकि ‘इंडियन एक्स-सर्विसमेन मूवमेंट’ के प्रमुख मेजर जनरल सतबीर सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ओआरओपी की अधिसूचना स्वीकार्य नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










