जयनगर में आठ पंचायतों के मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन वैध

Updated:
विज्ञापन

जयनगर में आठ पंचायतों के मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन वैध 6कोडपी3 जयनगर में अपनी बारी का इंतजार करते मुखिया प्रत्याशी.प्रतिनिधि, जयनगर पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे चरण में हुए नामांकन के बाद शुक्रवार से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरू हो गयी है. स्क्रूटनी के पहले दिन प्रखंड के कंद्रपडीह, हिरोडीह, तमाय, करियावां, कटहाडीह, ककरचोली, सतडीहा […]

विज्ञापन

जयनगर में आठ पंचायतों के मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन वैध 6कोडपी3 जयनगर में अपनी बारी का इंतजार करते मुखिया प्रत्याशी.प्रतिनिधि, जयनगर पंचायत चुनाव को लेकर दूसरे चरण में हुए नामांकन के बाद शुक्रवार से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी शुरू हो गयी है. स्क्रूटनी के पहले दिन प्रखंड के कंद्रपडीह, हिरोडीह, तमाय, करियावां, कटहाडीह, ककरचोली, सतडीहा व चेहाल पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई. इसमें सभी वैध पाये गये. मुखिया प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी बालेश्वर राम ने की. वहीं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रुद्र प्रताप ने की. इधर, कोडरमा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्क्रूटनी में वैध पाये गये. स्क्रूटनी सीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अतुल कुमार ने की.एक वार्ड सदस्य का नामांकन रद्द, 13 निर्विरोधचंदवारा. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रत्याशियों का नामांकन स्क्रूटनी के दौरान वैध पाया गया. वहीं भोंडो पंचायत के वार्ड नंबर 12 की प्रत्याशी ममता देवी का नामांकन रद्द हो गया. वहीं आरागारो वार्ड नंबर तीन से सावित्री देवी, 13 से चंपा देवी, भोंडो वार्ड नंबर तीन से मंजु देवी, 7 से मंजु देवी, 12 से रेखा देवी, थाम पंचायत वार्ड नंबर 6 से ब्रहमदेव भूइंया, 12 से कन्हाय यादव, विजय यादव, 14 से मालती देवी, खांडी वार्ड नंबर 3 से बिंदिया देवी, 6 से शकीला खातुन, 7 से मनोज रजक, 10 से नर्मदा देवी व 11 से रिंक देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola