लकड़बग्घा ने पांच लोगों को घायल किया

Updated:
विज्ञापन

इचाक : डाढ़ा गांव में मंगलवार की सुबह लकड़बग्घा ने एक महिला समेत पांच लोगों को घायल कर दिया़ घायलों में हरिहर कुशवाहा 50 वर्ष, विनोद यादव 35 वर्ष, बालेश्वर महतो 38 वर्ष, महेश प्रजापति 50 वर्ष तथा पनवा देवी पति कोलेश्वर महतो 48 वर्ष शामिल हैं. सभी घायलों को निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी ने […]

विज्ञापन
इचाक : डाढ़ा गांव में मंगलवार की सुबह लकड़बग्घा ने एक महिला समेत पांच लोगों को घायल कर दिया़ घायलों में हरिहर कुशवाहा 50 वर्ष, विनोद यादव 35 वर्ष, बालेश्वर महतो 38 वर्ष, महेश प्रजापति 50 वर्ष तथा पनवा देवी पति कोलेश्वर महतो 48 वर्ष शामिल हैं.
सभी घायलों को निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.घायलों ने बताया कि सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गये थे. जंगल की ओर से लकड़बग्घा अचानक हमलोगों पर हमला कर दिया. चिल्लाने पर गांव वाले दौड़े तो लकड़बग्घा जंगल की ओर भाग गया. वनक्षेत्र पदाधिकारी केके राय ने पूछे जाने पर बताया कि विभाग की टीम को सदर अस्पताल भेजा गया है. नियमानुसार सहयोग किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola