घरेलू हिंसा बड़े घरों का बना हिस्सा: सुनील

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग. नवभारत जागृति केंद्र शिवपुरी में दो दिवसीय अधिकार पर आधारित पहल का आयोजन किया गया. इसमें महिला उत्तराधिकारी कानून 2005, संपत्ति का अधिकार, घरेलू हिंदी सुरक्षा अधिनियम 2005 तथा बच्चों के लिए मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून 2009 मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. यह कार्यक्रम क्लेरेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग रांची के […]

विज्ञापन

हजारीबाग. नवभारत जागृति केंद्र शिवपुरी में दो दिवसीय अधिकार पर आधारित पहल का आयोजन किया गया. इसमें महिला उत्तराधिकारी कानून 2005, संपत्ति का अधिकार, घरेलू हिंदी सुरक्षा अधिनियम 2005 तथा बच्चों के लिए मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून 2009 मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. यह कार्यक्रम क्लेरेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग रांची के तत्वावधान में किया गया. प्रशिक्षक मिथलेश विश्वकर्मा ने सफल, असफल केसों को उदाहरण सहित प्रस्तुत किया. फोल्डर के माध्यम से भी जागरूक किया गया. मौके पर संस्था के अध्यक्ष सह कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार सहाय ने कहा कि आज घरेलू हिंसा अनपढ़ों के बीच ही नहीं. बल्कि हाई प्रोफाइल घरों का हिस्सा बनता जा रहा है. मौके पर पुष्पा कुमारी, अन्नपूर्णा देवी, पूनम देवी, आरती कुमारी, अभिलाषा, राजू कुमार, साकेत उरांव, महेश साहु, संजीव कुमार, रजनीकांत, अभय कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन गुंजन कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola