बरकट्ठा : टेंपो ट्रक की टक्कर में एक बच्चे की मौत, 10 घायल, तीन की हालत गंभीर

बरकट्ठा :हजारीबाग के बरकट्ठा बरही मार्ग के बीच हुई सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई. जबकी दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की रात 8:30 बजे के करीब जीटी रोड पर ग्राम घंघरी के निकट हुई. बताया जा रहा है कि बरही मार्ग के बीच एक ट्रक ने […]
बरकट्ठा :हजारीबाग के बरकट्ठा बरही मार्ग के बीच हुई सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई. जबकी दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की रात 8:30 बजे के करीब जीटी रोड पर ग्राम घंघरी के निकट हुई.
बताया जा रहा है कि बरही मार्ग के बीच एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक बरही से सवारी बैठाकर बरकट्ठा आ रही टेंपो चालक का एक ट्रक वाले से कहा सुनी हुई, जिसके बाद ट्रक चालक ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.
इस हादसे में टेंपो पर सवार ग्राम उपरैली ठेबो निवासी राजेंद्र सिंह के आठ माह के पुत्र दीपक कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि इस हादसे में टेंपो सवार ( ग्राम करमटांड 55 वर्ष ) बेबी देवी, झलिया देवी (35 वर्ष), कविता देवी (30 वर्ष), संतोष तुरी (35 वर्ष), ग्राम हेठली ठेबो निवासी धनी देवी (40 वर्ष), ग्राम बरकट्ठा निवासी राजेश कुमार (48 वर्ष), सनफूलवा देवी, ग्राम परबत्ता निवासी शिवा भुइयां ( 35 वर्ष), ग्राम उपरैली ठेबो निवासी देवंती देवी (28 वर्ष), ग्राम रोहतास बिहार निवासी अरुण कुमार चंद्रवंशी (22 वर्ष), घायल हो गये.
घायलों का इलाज बरकट्ठा अस्पताल में किया गया. जबकि चिकित्सकों ने राजेश कुमार, शिवा भुइयां तथा देवंती देवी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




