चोरी के सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 25 May 2026 10:05 PM
मंडई मुहल्ला स्थित बंद घर में चोरी का मामला
हजारीबाग. लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई मुहल्ला स्थित एक बंद घर में हुई चोरी मामले में पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपियों में फरीद आलम उर्फ भोपत, निशाद उर्फ निशु, तालीम खान एवं अबु ओबेदा का नाम शामिल है. 22 जून को लोहसिंघना थाना में एक बंद घर में चोरी का मामला दर्ज किया गया था. भुक्तभोगी मकान मालिक ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी हुई कि उक्त चारों आरोपियों ने उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर उक्त चारों को गिरफ्तार कर लिया.
छापेमारी में महुआ शराब बरामद, जावा नष्ट
दारु. थाना क्षेत्र के इरगा गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सोमवार को छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान विभाग की टीम ने भारी मात्रा में महुआ जावा एवं तैयार शराब बरामद किया. इस कार्रवाई के दौरान लगभग 400 किलो महुआ जावा को नष्ट कर दिया गया. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि छोटका इरगा गांव में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने छापामारी की. छापामारी के दौरान कई स्थानों पर शराब बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किया गया. टीम के पहुंचने की भनक लगते ही इस धंधे से जुड़े लोग फरार हो गये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










