चोरी हुआ टोटो 24 घंटे में बरामद, दो गिरफ्तार
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 25 May 2026 10:02 PM
24 मई को सड़क किनारे खड़े टोटो की हुई थी चोरी
कटकमसांडी. कटकमदाग पुलिस ने टोटो चोरी मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए चोरी गये टोटो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने की. जानकारी के अनुसार, खपरियावां निवासी शंभु साव ने 24 मई को कटकमदाग थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका टोटो (जेएच02जी-1028) नरसिंह स्थान जाने वाली सड़क किनारे खड़ा था, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गये. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. तकनीकी सहयोग से पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का उदभेदन करते हुए चोरी गये टोटो को बरामद कर लिया. मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हदहद निवासी मो तमीम तथा कुद, कटकमदाग निवासी मो छोटू उर्फ हैदर अली को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं तथा उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक विक्की ठाकुर, अजय रजक, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार आर्य तथा कटकमदाग थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










