हजारीबाग :बड़कागांव क्षेत्र से दूर होगा भय का माहौल
Updated at : 19 Oct 2019 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : बड़कागांव की जनता के साथ आजसू की चुनावी सभा शुक्रवार को बड़कागांव रोड में हुई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित थे. सभा में चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 10 वर्षों में विकास के मामले में काफी रह गया है. विधानसभा में भय का माहौल है. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : बड़कागांव की जनता के साथ आजसू की चुनावी सभा शुक्रवार को बड़कागांव रोड में हुई. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित थे. सभा में चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 10 वर्षों में विकास के मामले में काफी रह गया है. विधानसभा में भय का माहौल है. लोग डरे और सहमे हुए हैं.
आजसू पार्टी इस बिगड़े माहौल को ठीक करेगी. संसाधनों का इस्तेमाल विकास कार्यों के लिए होगा. लोकसभा में मैंने विस्थापन और पुनर्वास का मुद्दा उठाया है. कोयला मंत्री ने इस पर गंभीरता बरतने की बात कही है. श्री चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं का समाधान करनेवाला हो. रौशन चौधरी लगातार जनता से जुड़े रहे हैं. मौकेपर आजसू के महासचिव रौशन चौधरी, रति सिंह, प्रमोद यादव समेत कई नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




