अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख की ठगी

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Jun 2026 9:58 PM

विज्ञापन

छह युवकों से 70-70 हजार रुपये लेकर एजेंसी हुई फरार

विज्ञापन

चौपारण. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चौपारण एवं बरही में एक ठग ग्रुप इन दिनों सक्रिय है. आधा दर्जन युवकों से चार लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है. ठगी के शिकार युवकों का आरोप है राशि लेने के बाद एजेंसी का संचालक फरार हो गया है. युवकों के नाम बना पासपोर्ट भी साथ ले गया. इस संबंध में भुक्तभोगी युवकों ने चौपारण थाना में आवेदन देकर पासपोर्ट वापस दिलाने और मामले की जांच की मांग की है. भुक्तभोगियों में सिंघरावां निवासी शंकर राणा, अजीत राणा, प्रदीप राणा, चंद्रदेव यादव, विजय यादव एवं बरही के खोड़ा आहर निवासी गोपी यादव शामिल हैं.

नौकरी नहीं मिली, रुपये और पासपोर्ट भी फंसे

भुक्तभोगी शंकर राणा ने बताया उन्होंने सोशल मीडिया पर अफ्रीका में पोकलेन मशीन ऑपरेटर की नौकरी से संबंधित एक विज्ञापन देखा था. विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर खुद को नितेश पांडेय बताने वाले व्यक्ति ने अफ्रीका में 1100 डॉलर मासिक वेतन पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही वीजा और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने का भी आश्वासन दिया. शंकर राणा के अनुसार एक एजेंसी के माध्यम से सभी युवकों से आवेदन पत्र भरवाया गया. प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया. अन्य कागजी प्रक्रियाएं पूरी करायी गयीं. इसके बाद प्रत्येक व्यक्ति से 70 हजार रुपये जमा कराये गये. एजेंसी की ओर से कहा गया कि कुछ दिनों में कॉल आयेगा. उसके बाद विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी, लेकिन 10 से 15 दिन बीत जाने के बाद भी न तो कोई कॉल आया और न ही कोई सूचना मिली. जब एजेंसी और संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो नंबर स्विच ऑफ बताने लगा. इसके बाद सभी को ठगी का एहसास हुआ.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola