ePaper

छह मंजिला अपार्टमेंट से गिरा युवक, मौत

Updated at : 19 Oct 2019 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
छह मंजिला अपार्टमेंट से गिरा युवक, मौत

हजारीबाग : लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया स्थित आर्चन कांप्लेक्स के छह मंजिला भवन से युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घटी. मृतक की पहचान […]

विज्ञापन

हजारीबाग : लोहसिंघना थाना क्षेत्र के न्यू एरिया स्थित आर्चन कांप्लेक्स के छह मंजिला भवन से युवक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घटी.

मृतक की पहचान अचिंत कुमार सिन्हा (38) पिता-स्व अशोक कुमार सिन्हा है. मृतक के मामा एस कुमार ने बताया कि अचिंत 10 साल से मानसिक रूप से बीमार था. वह अपनी मां के साथ अपार्टमेंट में रहता था. सदर अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. घटना के बाद अपार्टमेंट में मातम का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola