किशोरी बरामद, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई

विज्ञापन

कटकमसांडी. इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर प्यार का झांसा देकर नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना प्रभारी शिवम गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार को बिहार के बेतिया जिला से किशोरी के साथ गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा, जबकि किशोरी को न्यायालय में हाजिर करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा. बताया जा रहा है कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गयी थी. इस संबंध में उसके पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से बेतिया निवासी अभिषेक कुमार से हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद वह अचानक घर से लापता हो गयी थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर जल्द ही किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी को दबोच लिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन