इचाक में पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, युवक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के इचाक में पड़ोसी को नकली पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

हजारीबाग: थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव में एक युवक द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर पिस्तौल दिखाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना एक अगस्त की रात की बतायी जा रही है।

विज्ञापन

मामले को लेकर करियातपुर निवासी अजीत कुमार (पिता- विनोद प्रसाद कसेरा) ने इचाक थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को आरोपी युवक रोशन कुमार के हाथ में पिस्तौल लहराते हुए वीडियो और फोटो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया है।

शिकायत के बाद इचाक पुलिस ने सोमवार को आरोपी रोशन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विजय और अजीत के बीच विवाद चल रहा था। इसी के प्रतिशोध में रोशन कुमार ने नकली हथियार दिखाकर दहशत फैलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामद किया है। जांच में हथियार नकली पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रोशन कुमार और उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय आरोपी युवक नशे की हालत में था। मामले की जांच जारी है।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola