हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन, 33 फरार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी | Prabhat Khabar Network

पकड़े गए आरोपी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर चोरी, लूट और डकैती के 33 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग जिले में चोरी, लूट, डकैती एवं अन्य मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो अगस्त की रात विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चोरी, डकैती एवं लूट के 33 फरार आरोपी एवं वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों को संबंधित थाने की पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, गिरफ्तार जमानती वारंटियों को थाने से ही बेल देकर पुलिस ने छोड़ दिया।

विशेष समकालीन छापामारी अभियान के लिए हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने 30 टीमों का गठन किया था। टीम में कुल 113 पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। छापामारी अभियान का नेतृत्व बरही एसडीपीओ, विष्णुगढ़ एसडीपीओ, बड़कागांव एसडीपीओ, सदर एसडीपीओ एवं मुख्यालय डीएसपी ने किया। उनके साथ सभी अंचलों के इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी भी शामिल थे।

छापामारी अभियान जारी रहेगा

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने कहा कि चोरी, लूट, डकैती एवं हत्या के मामलों के फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध लगातार छापामारी जारी रहेगी। एसपी ने ऐसे फरार आरोपियों एवं वारंटियों से अपील की है कि वे स्वयं न्यायालय में आत्मसमर्पण करें, अन्यथा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।


विज्ञापन
Shankar

लेखक के बारे में

By Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola