हजारीबाग में तेज रफ्तार का कहर, बाइक हादसे में युवक की मौत, एक घायल

विष्णुगढ़ के गरहमुर्गी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
हजारीबाग: जिले में विष्णुगढ़ के गरहमुर्गी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. मृतक युवक की पहचान तेलनियांदह निवासी कार्तिक टुडू (25 वर्ष), पिता- हरिलाल टुडू के रुप में हुई है जबकि घायल की पहचान बाबूराम मुर्मू (28 वर्ष), पिता- जटू मुर्मू के रुप में हुई.
घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाच चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को दोनों बाइक से अपनी बहन के घर कोनार डैम के चरकी टोंगरी गए हुए थे. इसके बाद वे वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गरहमुर्गी के पास अचानक यह हादसा हुआ.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक बाबूराम मुर्मू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है. इसके बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










