चौबे स्टेशन के पास ट्रैक पर अचानक आ धमके 29 हाथी, 2 घंटे तक धीमी रही ट्रेन की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर चलते हाथी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 29 हाथियों का झुंड चौबे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर आ धमका. इस दौरान करीब दो घंटे तक हाथियों की मौजूदगी के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा.

विज्ञापन

हजारीबाग: जिले के चलकुशा प्रखंड में रविवार सुबह उस समय रेल प्रशासन की चिंता बढ़ गई. जब 29 हाथियों का झुंड अचानक चौबे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा गया. करीब दो घंटे तक हाथियों की मौजूदगी के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सतर्कता के साथ कराई गई और कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी.

विज्ञापन

धीमी कर दी गई सभी ट्रेनों की रफ्तार

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे 29 हाथियों का झुंड चौबे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के आसपास आ धमका. हाथियों के ट्रैक के समीप होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन तुरंत अलर्ट हो गया. एहतियातन इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की गति धीमा कर दी गई.

2 घंटे तक ट्रैक के आसपास मौजूद रहे हाथी

एक एक्सप्रेस ट्रेन और पांच-छह मालगाड़ियों को बेहद धीमी गति से ट्रैक पार कराया गया, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सकें. हाथियों का झुंड करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक के आसपास ही मौजूद रहा. बाद में वन विभाग और संबंधित अधिकारियों के प्रयास से हाथियों को ट्रैक से दूर हटाया गया. इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका.

ये भी पढ़ें: हरमू का पार्षद रहते भाजपा नेता अरुण झा ने अपने और पत्नी के नाम से बनवाया राशन कार्ड


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola