अंतरराष्ट्रीय कराटे में हजारीबाग का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 71 पदक

Updated:
विज्ञापन
पदक जीतने वाले खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

पदक जीतने वाले खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण समेत कुल 71 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

हजारीबाग: कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हजारीबाग के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 71 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 18 रजत और 42 कांस्य पदक जीते। सेशिनकाई कराटे महासंघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब आठ हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें आठ देशों के प्रतिभागी भी शामिल थे।

झारखंड टीम का नेतृत्व मुख्य प्रशिक्षक शिहान उदय कुमार ने किया। टीम मैनेजर प्रतिमा कुमारी तथा कोच फोजिया परवीन और नमिता भारती रहीं। स्वर्ण पदक विजेताओं में एन. दिशीहाननथन, भव्य आनंद, आसिफ अली, वृद्धि कर, अनमोल प्रतीक, ध्वानि मिश्रा, अली खान, अंजलि टुडू और पूनम कुमारी समेत अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। रजत और कांस्य वर्ग में भी हजारीबाग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शिहान उदय कुमार ने कहा कि कड़े मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों की यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola