एक पेड़ मां के नाम: विधायक ने लगाया पौधा, दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
पौधारोपण करके विधायक प्रदीप प्रसाद | Prabhat Khabar Network

पौधारोपण करके विधायक प्रदीप प्रसाद | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने क्षेत्र में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

हजारीबाग: एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सोमवार को हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमसांडी प्रखंड के धरहरा में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ उनका पौधारोपण अभियान पिछले कई वर्षों से लगातार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। फलदार और छायादार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को बढ़ावा देगा तथा स्थानीय लोगों को दीर्घकालिक लाभ पहुंचायेगा।

कार्यक्रम में रामकुमार मेहता, सुमन राय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, मुनेश ठाकुर, मुखिया नारायण साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola