बरकट्ठा भाजपा मंडल कमेटी का विस्तार, बूथ मजबूती पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित रघुवीर महतो, अम्बिका सिंह व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के पंचफेडी चौक में भाजपा मंडल कमेटी की बैठक हुई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचफेडी चौक में बेडोकला भाजपा मंडल कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार आजाद ने की। संचालन महामंत्री रवि पासवान ने किया। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी रघुवीर महतो, अंबिका सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद उपस्थित थे।

शुरुआत में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल कमेटी का विस्तार किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

प्रभारी रघुवीर महतो ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके बूथ हैं, इसलिए बूथों को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष अनिल आजाद ने कहा कि इस बार कमेटी के विस्तार में सभी पंचायतों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया गया है।

बैठक में सरयू प्रसाद, तुलसी चौधरी, सतीश चौधरी, खुबलाल प्रसाद, दिलीप मंडल, भुनेश्वर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola