जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितता के विरोध में एबीवीपी ने निकाली मशाल यात्रा
मसाल जुलूस में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में एबीवीपी ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में मशाल यात्रा निकाली। छात्रों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
हजारीबाग: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हजारीबाग इकाई ने सोमवार को जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण छात्रों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलेगा, विद्यार्थी परिषद का आंदोलन जारी रहेगा।
विभाग संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि लाखों युवा वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
उन्होंने विवादित मामलों की सीबीआइ जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में तकनीकी व प्रशासनिक सुधार की मांग की। वहीं, जिला संयोजक साहिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जायेगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर परिषद राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
मशाल यात्रा में कुणाल कुमार, विवेक यादव, अंशुल सिंह, वशिष्ठ कुमार सिंह, आकाश पासवान, पवन कुमार, चंदन पासवान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










