ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के समीप हादसा

विज्ञापन

कटकमसांडी. हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना सोमवार दिन के करीब 11 बजे की है. मृतक की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाटांड़ कदमा निवासी ईश्वर कुमार उर्फ बाबू (16 वर्ष, पिता मनोज राम) के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि ईश्वर कुमार पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था. कटकमदाग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

चरही. थाना क्षेत्र के एनएच पर आठ मार्च को चावल लदे ट्रक के पलटने से उक्त ट्रक और एक पीछे फंसे कंटेनर के पास रात करीब 12 बजे के आसपास एक अन्य दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतक प्रकाश यादव (38 वर्ष) ग्राम साकिन मुमगी, थाना तिसरी, जिला गिरिडीह का रहने वाला है. वह बस से उतर कर शौच कर लौट रहा था. इसी दौरान हजारीबाग की ओर से रामगढ़ की तरफ जा रहे कोयला लदे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार प्रकाश यादव गिरिडीह से रांची के लिए निकला था.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola