बड़ा बाजार के पंडाल में दिखेगा कलाकृति का अद्भुत नजारा

हजारीबाग : श्री शारदीय दुर्गा पूजा महासमिति बड़ा बाजार के पंडाल में कलाकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिल. कोलकाता के कारीगर 30 फीट ऊंचे पूजा पंडाल को नया प्रारूप देने में लगे हैं. कोलकाता के विनय मोहंती के नेतृत्ववाली सात सदस्यीय टीम पूजा पंडाल के साथ-साथ माता की प्रतिमा को भी तैयार कर रही […]
हजारीबाग : श्री शारदीय दुर्गा पूजा महासमिति बड़ा बाजार के पंडाल में कलाकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिल. कोलकाता के कारीगर 30 फीट ऊंचे पूजा पंडाल को नया प्रारूप देने में लगे हैं. कोलकाता के विनय मोहंती के नेतृत्ववाली सात सदस्यीय टीम पूजा पंडाल के साथ-साथ माता की प्रतिमा को भी तैयार कर रही हैं.
विद्युत सज्जा आकर्षक रंगीन बल्ब के झालरों से सजाया जायेगा. कोलकाता की ढाकी सप्तमी, अष्टमी व नवमी की संध्या आरती के समय माता के आह्वान में विशेष बनायेंगे. 2015 से यहां महासमिति पूजा का आयोजन हो रहा है. दरिद्र नारायण भोज व वस्त्र का भी वितरण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




