ePaper

58 शिक्षकों को बांटा गया नियुक्ति पत्र

Updated at : 18 Aug 2019 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
58 शिक्षकों को बांटा गया नियुक्ति पत्र

हजारीबाग :नगर भवन में 58 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गये. जिप अध्यक्ष सुशीला देवी एवं बरही विधायक मनोज यादव ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी लुधी कुमारी समेत शिक्षा विभाग के कर्मी व बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. 50 हिंदी शिक्षक, दो भूगोल एवं तीन अंग्रेजी के […]

विज्ञापन

हजारीबाग :नगर भवन में 58 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गये. जिप अध्यक्ष सुशीला देवी एवं बरही विधायक मनोज यादव ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी लुधी कुमारी समेत शिक्षा विभाग के कर्मी व बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. 50 हिंदी शिक्षक, दो भूगोल एवं तीन अंग्रेजी के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिये गये.

बरही विधायक मनोज यादव ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि अपने दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी से करें. श्री यादव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना कल्याणकारी योजना है. गरीबों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिये. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड नहीं रहने पर आय प्रमाण पत्र के माध्यम से लाभ ले सकते हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी लुदी कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा साथ-साथ चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola