दान में दी जमीन, खुल गये डिग्री व इंटर कॉलेज

बरही : बरही में शिक्षा का अलख जगाने में सामाजिक प्रबुद्ध लोगों का अहम योगदान रहा है. जब स्थानीय लोगों ने यह महसूस किया कि बरही के बच्चे स्कूली शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वंचित रह जा रहे हैं, जब लोगों ने यहां कॉलेज खोलने की बीड़ी उठायी. खास कर बालिका शिक्षा […]
बरही : बरही में शिक्षा का अलख जगाने में सामाजिक प्रबुद्ध लोगों का अहम योगदान रहा है. जब स्थानीय लोगों ने यह महसूस किया कि बरही के बच्चे स्कूली शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वंचित रह जा रहे हैं, जब लोगों ने यहां कॉलेज खोलने की बीड़ी उठायी. खास कर बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने के प्रति इनका अहम योगदान रहा.
1980 में सामाजिक कार्यकर्ता अंबिका सिंह की पहल पर बरही एनएच डाकबंगला में बैठक हुई. उस बैठक में तब के विधायक निरंजन सिंह, डॉ केपी अग्रवाल, समाज के रामचंद्र चौरसिया, रामटहल साव, जावेद इस्लाम आदि ने कॉलेज खोलने का निर्णय लिया. इसके लिए कमेटी बनी. तब कमेटी में डॉ अग्रवाल अध्यक्ष व अंबिका सिंह सचिव बनाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










