महंगाई से जनता त्रस्त, भाजपा सरकार मस्त : जेपी पटेल
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 26 May 2026 9:33 PM
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
हजारीबाग. हजारीबाग. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को शहर के पेट्रोल पंपों के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने किया. उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार मस्त है. पिछले 12 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं, जिसका असर झारखंड में भी दिख रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महंगाई के मामले में सभी हदें पार कर दी हैं. किश्तों में कीमत बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश काॅडिनेटर बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, प्रदेश संयुक्त सचिव डाॅ प्रकाश कुमार, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, निसार खान, विरेंद्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, कैलाश पति देव, मकसूद आलम, कजरु साव, रघु जायसवाल, लाल बिहारी सिंह, दिलीप कुमार रवि, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, बाबर अंसारी, शिव नंदन साहू, कोमल कुमारी, दिलदार अंसारी, तारिक रजा, सलीम रजा, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, अनिल कुमार भुइयां, बाबू खान, सैयद अशरफ अली, गुरु प्रसाद साव, मुस्ताक अंसारी, अजय गुप्ता, ज्ञानी प्रसाद मेहता, मो रब्बानी, रिंकू कुमार, मजहरूल इस्लाम, जुबैर खान, मो वारिश, इजहार हुसैन, शब्बीर अहमद सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे. ———-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










