सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग पर दुर्घटना
कटकमसांडी. हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग पर कुंडीलबागी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय डोमन भुइयां की मौत हो गयी. वह कटकमदाग प्रखंड के मसरातू कृष्णा नगर के रहनेवाले थे. घटना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है. घटना के बाबत कटकमदाग पुलिस ने बताया कि डोमन भुइयां निसंतान थे. वह 26 मई को जंगल से दतुवन व पत्ता लाने घर से निकले थे. इसी दौरान कुंडीलबागी पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि शव का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. भतीजों ने मसरातू श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया.
टेंपो में कार ने मारी टक्कर, चालक घायल
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंडासिंगा मोड़ पर दो वाहनों की भिड़ंत में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मंगलवार की दोपहर की है. बगोदर की ओर से आ रहे टेंपो (जेएच02ए-0931) को पीछे से आ रही कार (जेएच09बीएम- 8808) ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टेंपो चालक ग्राम बेलकप्पी निवासी अरविंद तिवारी (36 वर्ष, पिता बासुदेव तिवारी) घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










