हजारीबाग में नाबालिग से बलात्कार की कोशिश, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बरकट्ठा : हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह में नाबालिग से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है. इस बाबत शिलाडीह की नाबालिग ने लिखित आवेदन देकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इसे भी पढ़ें : झारखंड : रांची में फिर छुरेबाजी, बिहार से आयी महिला से […]
बरकट्ठा : हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह में नाबालिग से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है. इस बाबत शिलाडीह की नाबालिग ने लिखित आवेदन देकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
नाबालिग ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह 8 जुलाई को दोपहर में डुहीया घाट नदी गयी थी. इसी बीच गांव के ही रोहित कुमार साव पिता मधु साव ने जबरन खींचकर उसे जमीन पर पट दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.
नाबालिग ने कहा है कि रोहित के साथी दीपक साव (पिता जिबी साव) और महादेव साव (पिता रामचंद्र साव) ने भी जबरदस्ती करने में आरोपी की मदद की. पीड़िता ने शोर मचाया, तो ग्रामीण उस तरफ दौड़े. लोगों को अपनी ओर आते देख तीनों आरोपी वहां से भाग गये. पीड़िता के आवेदन पर गोरहर थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया.
इस बाबत गोरहर थाना में कांड संख्या 22/19 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी रोहित साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग भेज दिया. आरोपी की मदद करने वाले दो अन्य किशोरों दीपक साव तथा महादेव साव को बाल सुधार गृह भेज दिया गया. पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए पुलिस उसे अपने साथ हजारीबाग ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




