बड़कागांव की उमा कुमारी को राज्यपाल के हाथों उत्कृष्ट शिक्षिका का पुरस्कार मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 7:27 PM
।। संजय सागर ।। बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी राजू कुमार सोनी की पत्नी उमा कुमारी को उत्कृष्ट शिक्षिका के रूप में बुधवार को रांची में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल और नगद 10,000 की राशि देकर सम्मानित किया गया. उमा कुमारी को यह पुरस्कार पिछड़ी जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय का […]
।। संजय सागर ।।
उमा कुमारी का चयन हिंदी भाषा के क्षेत्र में बेहतरीन पठन-पाठन के लिए प्रमंडल स्तर पर किया गया था. उमा कुमारी इस विद्यालय में 13 जून 2017 से बच्चों को शिक्षा दे रही हैं. उमा कुमारी बच्चों को हिंदी व्याकरण का उच्चारण एवं हिंदी गद्य- पद्य विशिष्ट तरीके से पढ़ाती हैं. बच्चों को खेल व अन्य क्षेत्र में भी प्रोत्साहित करती रहती हैं.
इन्हें पुरस्कार दिए जाने पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,प्रमुख राज मुनी देवी, उप प्रमुख राम प्रसाद महतो ,मुखिया अनीता देवी ,राजू कुमार सोनी ,पंचायत समिति सदस्य धर्मनाथ महतो ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसेवक सोनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन, मनोज शाह, मनोज गुप्ता ,रवि जयसवाल ,अभिषेक कुमार, तपेश्वर कुमार तापस ,प्रकाश सोनी, सरोज सोनी, रिचा वर्मा आदि ने उमा कुमारी को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










