पीएम मोदी का वीडियो मैसेज भी नहीं बदल सका राहुल गांधी का रुख, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

आधी रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के सबसे चर्चित मुद्दों में से एक (शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग) पर पूरी तरह चुप्पी साध ली.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को कोट किया और प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, इसलिए आधी रात को वीडियो जारी कर उनकी भावनाओं और समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए. राहुल ने सरकार से तीन मांगें रखीं- पहली, धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए; दूसरी, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करने वालों को सजा दी जाए और तीसरी, सरकार छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो मैसेज में कहा कि उनकी सरकार प्रश्नपत्र लीक के मामलों पर सख्त कानून लाने जा रही है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार (24 जुलाई) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक के मसौदे पर चर्चा होगी और उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके बाद अगले हफ्ते संसद में यह विधेयक पेश किया जाएगा. प्रधानमंत्री के मुताबिक, नए कानून में पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान होगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और छात्रों का भरोसा बना रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने अधिकारियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया था और अब वह कोर्ट शुरू भी हो चुकी है. इससे पेपर लीक जैसे मामलों की जल्दी सुनवाई होगी और दोषियों को जल्द सजा मिलेगी."

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने समाप्त कराया अनशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बड़ी परेशानी होती हैं. उन्होंने बताया कि नीट पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने कई सख्त कदम उठाए. दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मोदी ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी कोशिश थी कि छात्रों का एक साल खराब न हो. इसी वजह से जल्द दोबारा परीक्षा कराई गई, जिसमें 22 लाख छात्र शामिल हुए. उन्होंने बताया कि दोबारा हुई नीट परीक्षा का परिणाम 19 जुलाई को जारी हुआ और देशभर के कई छात्रों ने सफलता हासिल की.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola