बिहार के 19 जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी
बिहार के 19 जिलों में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: राजधानी पटना में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई. इसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया. ऐसे में आज मौसम विभाग ने 19 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.
Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है. ऐसे मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.
इन 19 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो, आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले में रुक-रुककर बारिश हो सकती है. साथ ही दिनभर बादलों की आवाजाही भी जारी रह सकती है. लेकिन 48 घंटों के बाद राज्य के कई जिलों में हेवी रेन का पूर्वानुमान भी है.

अगले दो से तीन घंटों के लिए चेतावनी
आईएमडी की तरफ से अगले दो से तीन घंटों के दौरान अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, पटना, भोजपुर और सारण में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की भी संभावना है. इस तरह से इन जिलों में भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं.
पटना में मौसम का हाल
पटना की बात करें तो, आज सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई. अचानक पटना के कई हिस्सों को काले बादल ने घेर लिया, इसके बाद तेज बारिश हुई. इस वजह से जिले के कई हिस्से में पानी भर गया. मौसम विभाग की माने तो, आज दिनभर ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. बादलों का आना-जाना जारी रहेगा और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. लेकिन बारिश नहीं होने पर उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है.
अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. 25 जुलाई को उत्तर और पश्चिम बिहार के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 26 जुलाई को उत्तर और मध्य बिहार के जिलों में चेतावनी जारी की गई. इसके बाद 27 जुलाई से बारिश की गतिविधियां जोर पकड़ सकतीं हैं. 27, 28 और 29 जुलाई को पूरे बिहार में झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान में गिरावट की भी संभावना है.
Also Read: गंंगा किनारे अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पटना में 6 हफ्ते में हटेंगे सभी अवैध कब्जे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए