कार्यपालक ने महापौर को डीजल और पेट्रोल लेने पर रोक लगायी
Updated at : 25 Jun 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम महापौर रौशनी तिर्की को निगम से मिलनेवाले डीजल-पेट्रोल पर रोक लगा दिया गया है. यह आदेश कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने 20 जून को पत्र जारी कर दिया है. गौरतलब है कि वर्ष 2013 में निगम बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था कि महापौर और उपमहापौर को निगम […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम महापौर रौशनी तिर्की को निगम से मिलनेवाले डीजल-पेट्रोल पर रोक लगा दिया गया है. यह आदेश कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने 20 जून को पत्र जारी कर दिया है. गौरतलब है कि वर्ष 2013 में निगम बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था कि महापौर और उपमहापौर को निगम से डीजल व पेट्रोल मिलेगा.
महापौर और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच विवाद बढ़ा : 19 जून को नगर निगम में महापौर रोशनी तिर्की और कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के बीच विवाद हुआ था. महापौर और वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में ताला लगा दिया था. कार्यपालक पदाधिकारी ने सदर थाना में महापौर के खिलाफ सनहा दर्ज कराया था. वहीं महापौर भी एसटी-एससी थाना में कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध कई गंभीर आरोप संबंधी सनहा दर्ज कराया था.
19 जून को दोनों के बीच विवाद के बाद 20 जून को कार्यपालक अधिकारी ने महापौर पर कार्रवाई करते हुए डीजल और पेट्रोल निगम से मिलने पर रोक लगा दिया. दोनों अधिकारियों के बीच विवाद से पूरा नगर निगम कार्यालय गुटबाजी में बंट गया है.
विधायक ने गुटबाजी समाप्त कराने की पहल की : महापौर और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच बढ़ते विवाद व गुटबाजी को समाप्त कराने के लिए 23 जून को परिसदन में बैठक हुई. इसमें कार्यपालक पदाधिकारी, उपमहापौर और वार्ड पार्षद उपस्थित हुए. इसमें उपस्थित सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आपलोगों के विवाद से विकास का काम ठप हो रहा है. उन्होंने तालमेल मिला कर काम करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




