सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सेवा शुरू

हजारीबाग : सदर अस्पताल जारीबाग में सोमवार को सिटी स्कैन सेवा शुरू हुई. इसकी शुरुआत विधायक मनीष जायसवाल व सिविल सर्जन डॉ ललिता वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विधायक ने कहा कि सिटी स्कैन मशीन की सेवा शुरू होने से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा. निजी अस्पतालों से बेहतर बनाने का […]
हजारीबाग : सदर अस्पताल जारीबाग में सोमवार को सिटी स्कैन सेवा शुरू हुई. इसकी शुरुआत विधायक मनीष जायसवाल व सिविल सर्जन डॉ ललिता वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विधायक ने कहा कि सिटी स्कैन मशीन की सेवा शुरू होने से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा.
निजी अस्पतालों से बेहतर बनाने का प्रयास सदर अस्पताल को किया जा रहा है. यहां सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू), ट्रामा सेंटर, एक बेहतर आइ ओटी, डेंटल केयर, अत्याधुनिक जांच केंद्र, एसआरएल लैब, हेल्थमैप डाइग्नोस्टिक सेंटर द्वारा पीपीपी मोड़ पर डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डीसीडीसी द्वारा डाइलिसिस सेवा के अलावा कई अन्य स्वास्थ्य सेवा में व्यापक बदलाव आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










