पॉलिथीन बेचने पर लगा 80 हजार का जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एसडीओ ने की शहर के कई इलाकों में छापामारी हजारीबाग : हजारीबाग को पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर शुक्रवार को एसडीओ मेघा भारद्वाज के नेतृत्व में छापामारी की गयी. इस दौरान शहर के तीन पॉलिथीन थोक विक्रेता के स्टॉक से करीब पांच क्विंटल पॉलिथीन जब्त किये गये. विक्रेताओं पर एसडीओ ने 80 हजार रुपये का […]
विज्ञापन
एसडीओ ने की शहर के कई इलाकों में छापामारी
हजारीबाग : हजारीबाग को पॉलिथीन मुक्त बनाने को लेकर शुक्रवार को एसडीओ मेघा भारद्वाज के नेतृत्व में छापामारी की गयी. इस दौरान शहर के तीन पॉलिथीन थोक विक्रेता के स्टॉक से करीब पांच क्विंटल पॉलिथीन जब्त किये गये. विक्रेताओं पर एसडीओ ने 80 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला.
सेठ मुहल्ला के विकास स्टोर से चार क्विंटल पॉलिथीन बैग बरामद किये गये. उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.
एमएस गुप्ता पैकिंग इंटरप्राइजेज से 48 किलो पॉलिथीन जब्त हुए. दुकान पर 20 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया. इसी तरह कमल जैन की दुकान से एक बोरा पॉलिथीन जब्त किये गये. इन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.
आठ जून से हटेगा अतिक्रमण: छापामारी के दौरान एसडीओ ने मेन रोड समेत शहर के सभी सड़कों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए आठ जून से अभियान चलाने का निर्देश दिया है.
अतिक्रमण को लेकर निगम के अधिकारी व कर्मी सक्रिय हैं. कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने कहा कि मेन रोड की चौड़ाई करीब 45 फीट है. अभियान के पूर्व सड़क की मापी करायी जायेगी. अतिक्रमण वाले क्षेत्र को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. अभियान में सदर सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, सीटी मैनेजर राजीव रंजन, विकास मंडल, राजीव कुशवाहा, सुरेश राय समेत पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










