सुहागिनों ने की अखंड सुहाग की कामना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

टाटीझरिया : प्रखंड में वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने अनुष्ठान कर वट वृक्ष की पूजा कर अखंड सौभाग्य के लिए पति के दीर्घायु होने की कामना की. पूजा-पाठ के बाद सुहागिनों ने पारायण किया. महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा के बाद सूत बांध कर सात फेरे लगाये. तत्पश्चात सावित्री […]
विज्ञापन
टाटीझरिया : प्रखंड में वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने अनुष्ठान कर वट वृक्ष की पूजा कर अखंड सौभाग्य के लिए पति के दीर्घायु होने की कामना की. पूजा-पाठ के बाद सुहागिनों ने पारायण किया. महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा के बाद सूत बांध कर सात फेरे लगाये. तत्पश्चात सावित्री यमराज की कथा सुनी. प्रखंड के डुमर, धरमपुर, झरपो, भराजो, खैरा, मुक्ति दुधमनिया, मंडपा, जेरूआडीह, टाटीझरिया, कोल्हू, मायापुर, बेड़म, खंभवा समेत कई गांवों में पूजा की गयी.
कटकमसांडी : कटकमसांडी-कटकमदाग प्रखंड क्षेत्रों में सोमवार को वट सावित्री की पूजा की. सुहागिन महिलाएं अहले सुबह वट वृक्ष के पास पहुंची वट वृक्ष की पूजा की. पूजा आराधना के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष के 108 फेरे लगाये और सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. महिलाओं ने महाकाल से अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की व अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा. कटकमसांडी बस्ती पारनदी अस्पताल कॉलोनी, चट्टी, मालिआम, बसंतपुर, लखनू समेत गांव टोलों से महिलाओं ने पूजा में भाग लिया. महिलाओं ने घर जाकर अपने पति को ताड़ वृक्ष व बरगद वृक्ष के पत्तों से बने पंखे से पंखा झला.
बरही : बरही में सोमवार को वट सावित्री की पूजा की गयी. सुहागिन महिलाएं उपवास कर वट वृक्ष की पूजा की फिर फेरे लेकर धागा बांध अपने पति की लंबी आयु का व स्वयं को अखंड सौभाग्यवती रहने का वर मांगा. इसके बाद वट वृक्ष के पास सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. पूजा में संगीता चौधरी, प्रियंका केसरी, संगीता केशरी, संगीता शर्मा, सरिता उपाध्याय, कंचन गुप्ता, अनिता केसरी, किरण देवी, मुन्नी देवी, रीना देवी, सुशीला देवी, आशा देवी आदि महिलाएं शामिल थी.
चौपारण : प्रखंड में वट सावित्री की पूजा सोमवार को की गयी. प्रत्येक गांवों में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की. इसके बाद सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. ब्लॉक स्थित एफसीआइ गोदाम के पास काफी संख्या में महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की. इसके अलावा ताजपुर, चोरदाहा, दैहर, इंगुनिया, बसरिया, रामपुर, पांडेयबारा, करमा मानगढ, सिंघरांवा, झापा, दादपुर, चयकला, चैथी, फुलवरिया, मध्य गोपाली समेत सभी गांवों की महिलाओं ने पूजा की.
बरकट्ठा : बरकट्ठा प्रखंड में सोमवार को वट सावित्री की पूजा की गयी. सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की. इसके बाद सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना की.
वट वृक्ष काटने से महिलाएं परेशान: बरही. एनएच-33 के चौड़ीकरण के चलते बस स्टैंड व दशरथ केसरी के घर के पास स्थित दो विशाल वट वृक्ष को काट दिया गया. इसके चलते हजारीबाग रोड की रहनेवाली महिलाओं को वट सावित्री पूजा करने में परेशानी हुई. उन्हें पूजा के लिए दूसरे मुहल्लों में मौजूद वट वृक्ष के पास जाना पड़ा. उपवास की स्थिति में महिलाओं को दूर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




