क्वार्टर से छह लाख रुपये के जेवरात व नकद की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्दी(हजारीबाग) : गिद्दी की महिला सीसीएलकर्मी के क्वार्टर में घुसकर अज्ञात चोरों ने छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा 60 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. इसकी सूचना गिद्दी पुलिस को दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार महिला सीसीएलकर्मी गीता राय नौ मई को क्वार्टर में ताला लगाकर मायके जारंगडीह चली […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग) : गिद्दी की महिला सीसीएलकर्मी के क्वार्टर में घुसकर अज्ञात चोरों ने छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा 60 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. इसकी सूचना गिद्दी पुलिस को दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार महिला सीसीएलकर्मी गीता राय नौ मई को क्वार्टर में ताला लगाकर मायके जारंगडीह चली गयी.

विज्ञापन

जाने से पहले वह पड़ोसी युवक लालटू को सुबह-शाम क्वार्टर देखने की बात कही थी. उससे यह भी कही थी कि दो दिनों में हम लौट आयेंगे. शनिवार सुबह पड़ोसी युवक ने क्वार्टर में चोरी होने की सूचना उन्हें दी. यह सूचना पाकर गीता राय गिद्दी पहुंची. उसने बताया कि चोरों ने अलमीरा से सोने-चांदी के जेवरात व पैसे की चोरी कर ली है.

साथ ही चोरों ने कई समान को इधर-उधर कर दिया है. गीता राय ने बताया कि पड़ोसी युवक पर पुलिस शंका जता रही है, जबकि वह निर्दोष है. इसलिए हमने पुलिस को लिखित सूचना नहीं दी है. महिला सीसीएलकर्मी गीता राय गिद्दी रिजनल स्टोर में काम करती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola