दीपांकर की मौत से क्षेत्र में मातम
Updated at : 18 Apr 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

बरकाकाना : चुट्टूपालू घाटी में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक की पहचान सीसीएल कॉलोनी नयानगर बरकाकाना निवासी दीपांकर चक्रवर्ती के रूप में की गयी. दीपांकर के पिता सीसीएल बरका-सयाल एरिया में कार्यरत हैं. पूरा परिवार सीसीएल कॉलोनी नयानगर बरकाकाना में रहता है. मंगलवार रात दीपांकर सरायकेला अपने […]
विज्ञापन
बरकाकाना : चुट्टूपालू घाटी में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक की पहचान सीसीएल कॉलोनी नयानगर बरकाकाना निवासी दीपांकर चक्रवर्ती के रूप में की गयी. दीपांकर के पिता सीसीएल बरका-सयाल एरिया में कार्यरत हैं. पूरा परिवार सीसीएल कॉलोनी नयानगर बरकाकाना में रहता है. मंगलवार रात दीपांकर सरायकेला अपने कार्य क्षेत्र से नयानगर बरकाकाना आ रहे थे.
रांची से रामगढ़ आने के क्रम में उन्हें सवारी वाहन नहीं मिलने पर उन्होंने एक ट्रक से लिफ्ट लिया. चुट्टूपालू स्थित टोल नाका पहुंचने पर अपने पिता दुलाल चक्रवर्ती को फोन कर खाना बनाकर रखने व रामगढ़ पहुंचने की बात बतायी. इसके लगभग दो घंटे के बाद उन्हें सड़क हादसे में उनके बेटे की मौत की खबर मिली.
आनन-फानन में श्री चक्रवर्ती अपने रिश्तेदार व एक मित्र के साथ रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे. यहां उन्हें अपना पुत्र मृत अवस्था में मिला. बुधवार दोपहर शव का नयानगर बरकाकाना स्थित उसके आवास पर लाया गया. शव के पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. दामोदर नद तट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




