एक सप्ताह से दी जा रही आलू व पत्तागोभी की सब्जी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 1:07 AM
टाटीझरिया : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरपो के विद्यार्थियों ने मिड डे मील को लेकर बवाल मचाया. कक्षा अष्टम की रानी कुमारी, पूजा कुमारी, सुनैना कुमारी, सोनी कुमारी, अंजनी कुमारी, सपना कुमारी, कांति कुमारी, राखी कुमारी, पायल कुमारी, काजल कुमारी ने बुधवार को मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया और खाना […]
टाटीझरिया : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरपो के विद्यार्थियों ने मिड डे मील को लेकर बवाल मचाया. कक्षा अष्टम की रानी कुमारी, पूजा कुमारी, सुनैना कुमारी, सोनी कुमारी, अंजनी कुमारी, सपना कुमारी, कांति कुमारी, राखी कुमारी, पायल कुमारी, काजल कुमारी ने बुधवार को मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया और खाना नहीं खाने का निर्णय लिया. काफी मान-मनव्वल के बाद छात्राओं ने भोजन किया.
छात्राओं ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार उन्हें सब्जी में केवल आलू और पत्तागोभी की सब्जी दी जा रही है. दाल में केवल पानी रहता है. दाल की मात्रा बहुत कम रहती है. चावल भी पूरी तरह से पका हुआ नहीं रहता है. अंडा वितरण में भी गड़बड़ी हो रही है. कभी कभार अंडा मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










