पूर्व सांसद के घर में चोरी करने का प्रयास, पत्नी के साथ की मारपीट
Updated at : 19 Feb 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

हल्ला करने पर दो युवक भागने में सफल रहें , वहीं एक युवक पकड़ा गया घरवालों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा, पुलिस कर रही है पूछताछ हजारीबाग : शहर के इंद्रपुरी पगमिल रोड स्थित पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के आवास में चोरों ने घुस कर पत्नी शकुंतला देवी को पिटाई कर घायल […]
विज्ञापन
हल्ला करने पर दो युवक भागने में सफल रहें , वहीं एक युवक पकड़ा गया
घरवालों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा, पुलिस कर रही है पूछताछ
हजारीबाग : शहर के इंद्रपुरी पगमिल रोड स्थित पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के आवास में चोरों ने घुस कर पत्नी शकुंतला देवी को पिटाई कर घायल कर दिया. सोमवार की दोपहर तीन बजे के करीब तीन युवक घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश किये. इसके बाद चोरों ने घर में मौजूद पूर्व सांसद की पत्नी शकुंतला देवी का गला दबाते हुए नशीली दवा सुंघा बेहोश करने की कोशिश की. शकुंतला देवी द्वारा हल्ला करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.
हो हल्ला के बीच बगल के एक कार्यालय का कर्मी घर में आया. इस बीच दो युवक भागने में सफल रहे, वहीं एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया. पकड़े गये युवक को लोगों ने लोहसिंघना पुलिस को सौंप दिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान मंडई के अरमान के रूप में किया गया है. गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसके साथ मंडई के छोटे व एक अन्य साथी जो छोटे का दोस्त शामिल था. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. गिरफ्तार युवक नशे में था.
भुक्तभोगी महिला शकुंतला देवी (पूर्व सांसद की पत्नी) ने बताया कि वे घर के हॉल में बैठी हुई थी. तभी एक लड़का प्रवेश किया. हमारे यहां हर दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है. बताया कि वह लड़का मेरे पास सामने आया व सीधा मेरा गला दबाने लगा. हाथापाई करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी. उसने मेरा हाथ मारकर तोड़ दिया व मुझे जमीन पर पटक दिया. लड़का ने कहा कि हल्ला करोगी, तो गाड़ी में बम रखा हुआ है, विस्फोट हो जायेगा. पूर्व सांसद के भतीजा तुलसी मेहता ने कहा कि घर की सभी महिलाएं छत पर थी.
सिर्फ चाची हॉल में बैठी हुई थी. हल्ला सुनकर सभी लोग छत से नीचे आये. एक युवक को पकड़ने में सफल हुए. इधर, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता हजारीबाग से बाहर है. दूरभाष पर उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दे दिया हूं. 2016 में भी मेरे घर में डकैती की घटना हुई थी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




