दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत के मामले में केस

Updated at : 08 Feb 2019 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत के मामले में केस

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पिकअप सवारी वाहन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में तीन महिलाओं की मौत के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में पिकअप वाहन (जेएच-02एजे- 6905) और ट्रैक्टर चालक को आरोपी बनाया गया है. मामला मृतक के परिजनों ने दर्ज कराया है. […]

विज्ञापन

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पिकअप सवारी वाहन और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में तीन महिलाओं की मौत के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में पिकअप वाहन (जेएच-02एजे- 6905) और ट्रैक्टर चालक को आरोपी बनाया गया है. मामला मृतक के परिजनों ने दर्ज कराया है.

घटना में घायल मनीषा को सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह मृतक महिलाओं के परिजन अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में परिजनों क्रंदन और चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. खबर सुन कर बड़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक हथियार के साथ पहुंचे थे. सभी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे.

विधायक ने दी सहायता राशि: घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सहायता स्वरूप 25 हजार रुपये परिजनों को दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola