शहर की सरकार का शपथ ग्रहण आज
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 12 Mar 2026 11:03 PM
शपथ ग्रहण के बाद उप महापौर का होगा चुनाव
हजारीबाग. शहर की सरकार का शपथ ग्रहण आज समाहरणालय में होगा. प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार महापौर व वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलायेंगे. इसके बाद उप महापौर का चुनाव होगा. चुनाव की प्रक्रिया उपायुक्त कार्यालय के सभागार में होगी. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने समाहरणालय परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है. उप महापौर के चुनाव में 36 वार्ड पार्षद वोट करेंगे. अपर समाहर्ता सह महापौर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण दिन के 11 से 12 बजे के बीच होगा. उपमहापौर के चुनाव के लिए नाम निर्देशन 12.01 बजे से शुरू होगा. 12.30 बजे उम्मीदवारों के नामों की समीक्षा की जायेगी. 1.00 से 1.15 बजे तक नाम वापसी, 1.30 से 2.30 बजे तक वोटिंग होगी. 2.31 से 2.45 तक मतगणना के बाद उप महापौर की घोषणा होगी.
जलपथ प्रमंडल तीन प्रखंडों पर 54 लाख खर्च करेगा
हजारीबाग. जलपथ प्रमंडल संख्या-टू से बरकट्ठा, चलकुशा व कटकमसांडी तीन प्रखंडों में लगभग 54 लाख रुपये खर्च करेगा. 24 लाख की लागत से बरकट्ठा प्रखंड के बेड़ोकला टोला उदयसिंगा में दुर्गा मंडप से पीएमलजीएसवाइ पथ तक गार्डवाल एवं रोड का निर्माण, 15 लाख की लागत से चलकुशा प्रखंड के खरगू पंचायत चौबे में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शौचालय का निर्माण, साइकिल स्टैंड एवं बोरिंग कार्य तथा 15 लाख की लागत से कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत तोरार आंगनबाड़ी केंद्र का मरम्मत कार्य होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










