‘अनुपमा’ के समर Paras Kalnawat ने किया OTT कमबैक, ‘कैंपस बीट्स’ सीजन 6 में आएंगे नजर

Updated at : 13 Mar 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
Paras Kalnawat

पारस कलनावत, फोटो- इंस्टाग्राम

Paras Kalnawat 'कैंपस बीट्स' सीजन 6 से OTT पर वापसी कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अपने इस डिजिटल कमबैक को लेकर बात की और साथ ही बताया कि किस तरह डिजिटल स्पेस में टीवी एक्टर्स को काम और सम्मान दोनों मिल रहा है.

विज्ञापन

Paras Kalnawat OTT Return: टीवी एक्टर पारस कलनावत, जो ‘अनुपमा’ में समर शाह के लिए जाने जाते हैं, अब OTT प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रहे हैं. वे ‘कैंपस बीट्स’ सीजन 6 में शामिल हुए हैं, जहां उनके साथ एक्टर-डांसर शांतनु माहेश्वरी भी हैं. टीम पिछले एक महीने से ज्यादा समय से शूटिंग कर रही है और सेट पर उनका अनुभव काफी एक्साइटिंग बताया जा रहा है. इस बीच पारस ने अपने डिजिटल कमबैक को लेकर खुलकर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

OTT पर वापसी की एक्साइटमेंट

Variety India से बात करते हुए, पारस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लौटने की खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “यह ‘इश्क आज कल’ के बाद मेरा पहला OTT शो है, जो 2019 में आया था. मैं हर मीडियम में काम करने का इंतजार करता हूं.” पारस ने बताया कि उन्होंने शांतनु माहेश्वरी के साथ कुछ सीन शूट किए हैं और उन्हें बहुत मजा आया.

टीवी और OTT में तालमेल

OTT पर वापसी के बावजूद, पारस टीवी प्रोजेक्ट्स के लिए भी तैयार हैं. उन्होंने बताया कि ‘कैंपस बीट्स’ की शूटिंग के दौरान अलग-अलग मीडियम्स में काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई. वे मानते हैं कि डिजिटल स्पेस में टीवी एक्टर्स की बढ़ती मौजूदगी इंडस्ट्री के लिए एक पॉजिटिव बदलाव है.

पारस ने कहा, “हॉलीवुड में कई फिल्म स्टार्स टीवी सीरीज में काम करते हैं और उन्हें कमतर नहीं समझा जाता. भारत में पहले टीवी और OTT टैलेंट के बीच एक रुकावट थी. अब अच्छा लग रहा है कि टीवी एक्टर्स को OTT प्रोजेक्ट्स में काम और सम्मान मिल रहा है.”

टीवी से डिजिटल तक का सफर

उनका यह भी मानना है कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स को एक्सप्लोर करना और मीडियम्स में काम फैलाना एक्टर्स के लिए बेहतरीन मौका है.

मालूम हो कि पारस सीरियल ‘अनुपमा’ के अलावा ‘परिणीति’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे शो में अपनी एक्टिंग के लिए चर्चित हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की प्राइज मनी को लेकर अफवाहों पर पलटू निकले गौरव खन्ना, बोले- बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola