हजारीबाग को मिला नया डिप्टी मेयर: अविनाश यादव ने 22 वोट लाकर मिताली रश्मि को दी शिकस्त
जीत के बाद प्रमाण पत्र लेते अविनाश यादव
Hazaribagh Deputy Mayor: हजारीबाग नगर निगम में डिप्टी मेयर पद पर वार्ड 36 के पार्षद अविनाश यादव ने कब्जा जमा लिया है. उन्होंने मिताली रश्मि को 9 वोटों से हराया है. नवनियुक्त मेयर और डिप्टी मेयर ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है.
Hazaribagh Deputy Mayor, हजारीबाग (देव नारायण प्रसाद): हजारीबाग नगर निगम को नया डिप्टी मेयर मिल चुका है. वार्ड नंबर 36 से जीत दर्ज करने वाले पार्षद अविनाश यादव को जीत मिली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वांदी मिताली रश्मि को हराया है. इस दौरान नये आयुक्त मनोज कुमार ने नये पार्षद समेत मेयर और डिप्टी मेयर को पद और गोपीनियता की शपथ दिलायी गयी.
संतोष सिंह और मुरली यादव के नेतृत्व में हुआ डिप्टी मेयर का चुनाव
हजारीबाग डिप्टी मेयर का चुनाव अपर समाहर्ता संतोष सिंह और जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव के नेतृत्व में कराया गया. सभी ने जीत दर्ज करने के बाद नये डिप्टी मेयर को बधाई और शुभकामनाएं दी. सभी पार्षदों ने उम्मीद जतायी है कि मेयर अरविंद राणा और डिप्टी मेयर अविनाश यादव के नेतृत्व में तेजी से विकास होगा.
22 वोट लेकर अविनाश यादव बने उप महापौर
इसस पहले उप महापौर के पद के लिए खड़े अविनाश यादव को 22 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ. जबकि उनके खिलाफ ताल ठोंक रही वार्ड 22 की पार्षद मिताली रश्मि को 13 वोट मिले. इस तरह 9 वोटों से अविनाश ने चुनाव जीत लिया. जीत के बाद नये डिप्टी मेयर को बधाई देने वालों का तांता लग गया. इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड के तमाम नगर निगम और निकायों में शहर की सरकार चुनाव हुआ था. 27 फरवरी को काउंटिंग हुई, जिसमें बीजेपी के बागी प्रत्याशी को जीत मिली थी.
Also Read: BJP सरायकेला की नई टीम तैयार! झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 13 मंडलों को मिले नये अध्यक्ष
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए