BJP सरायकेला की नई टीम तैयार! झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 13 मंडलों को मिले नये अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

हरेकृष्ण प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Seraikela BJP Mandal President: सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने जिले के 13 मंडलों के अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है. कुकडू, चांडिल, ईचागढ़ और आदित्यपुर समेत अन्य क्षेत्रों में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन

Seraikela BJP Mandal President, सरायकेला, (शचिंद्र कुमार दाश): झारखंड भाजपा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर सरायकेला बीजेपी के अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने जिले के 13 मंडलों के अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को सभी मंडल अध्यक्षों के नाम पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग गयी.

विज्ञापन

नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

सरायकेला जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे.

इन नेताओं को मिली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सरायकेला भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार सुमन मुखर्जी को कुकडू, शिविर प्रमाणिक को ईचागढ़ पूर्वी, कामदेव नायक को ईचागढ़ पश्चिमी, राहुल मंडल को चांडिल पूर्वी (कपाली), विपुल सिंह सरदार को नीमडीह पूर्वी, मनसा लोहार को राजनगर पश्चिमी, सुखदेव गौंड को राजनगर मध्य, किशन प्रधान को आदित्यपुर पश्चिमी, नरेश महतो उर्फ माइकल को सरायकेला पश्चिमी, मंगल महतो को गम्हरिया मध्य और दास सोय को कुचाई मंडल का बनाया गया है.

Also Read: झारखंड विधानसभा में उठा एनएचएम कर्मियों के मानदेय विसंगति का मुद्दा, सड़क अपग्रेड की भी मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola