संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने का निर्देश

Updated at : 12 Mar 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने का निर्देश

रामनवमी, सरहुल व ईद को लेकर आइजी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन

हजारीबाग. बोकारो जोन के आइजी सुनील भास्कर ने गुरुवार को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने संवेदनशील, अति संवेदनशील व सामान्य क्षेत्र की जानकारी ली. हजारीबाग पुलिस ने जुलूस मार्गों में स्थायी और अस्थायी सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना बतायी. आइजी ने हजारीबाग एसपी को जुलूस मार्ग के सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाकों में अधिक संख्या में पुलिस एवं अतिरिक्त फोर्स की प्रतिनियुक्ति करने को कहा. उन्होंने कहा कि सभी जिले में रामनवमी पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों के साथ बैठक कर प्रशासन की गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश जारी करें. आइजी ने जुलूस मार्गों में ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग, मंच, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधा की भी जानकारी ली. आइजी के साथ डीआइजी बोकारो आनंद प्रकाश, हजारीबाग डीआइजी अंजनी कुमार झा, रामगढ़ एसपी अजय कुमार, चतरा एसपी सुमित अग्रवाल, हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन, गिरिडीह एसपी विमल कुमार, एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

संगठित अपराध व मादक पदार्थों का कारोबार रोकें

आइजी सुनील भास्कर ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पांचों जिला के एसपी के साथ अपराध समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने मादक एवं नशीले पदार्थ के कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाने व संगठित अपराध रोकने के लिए पांचों जिला के एसपी को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में लंबित आपराधिक मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का भी निर्देश दिया. आइजी ने कहा कि कोल ट्रांसपोर्टरों, संवेदकों एवं कोल कंपनियों से लेवी वसूली के लिए संगठित अपराध गिरोह के सदस्यों द्वारा आये दिन धमकी देने की सूचना मिल रही है. उन्होंने इस तरह की घटनाओं को रोकने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में डीआइजी समेत हजारीबाग एसपी, रामगढ़ एसपी, कोडरमा एसपी, गिरिडीह एसपी और चतरा एसपी एवं एसडीपीओ शामिल थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola