ePaper

बापू की दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 31 Jan 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
बापू की दी गयी श्रद्धांजलि

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे बापू हजारीबाग : कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 71वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देव कुमार राज कुशवाहा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आरएसएस के कट्टरपंथी नाथूराम गोडसे ने आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को गोली मार कर हत्या कर […]

विज्ञापन

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे बापू

हजारीबाग : कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 71वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देव कुमार राज कुशवाहा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आरएसएस के कट्टरपंथी नाथूराम गोडसे ने आज ही के दिन 30 जनवरी 1948 को गोली मार कर हत्या कर दी थी.
महात्मा गांधी के नाम से मशहूर मोहनदास करमचंद गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे. सत्याग्रह व अहिंसा के सिद्धांतों पर चल कर उन्होंने भारत को आजादी दिलायी. अजय गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया था. मौके पर कार्यालय प्रभारी विनोद सिंह, नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, जिला सचिव विश्वास पासवान, राम कुमार गुप्ता, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सचिव रवींद्रनाथ शर्मा, दरगाही खान, सलीम रजा, मो युनूस, निसार अहमद उर्फ भोला, देवधारी प्रसाद मेहता, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सचिव सदरूल होदा, देव चौहान, निक्कू कुमार गुप्ता, तसव्वर हुसैन, भैया असीम, काजिम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, पंचम कुमार पासवान आदि उपस्थित थे.
राजद ने बापू को दी श्रद्धांजलि
हजारीबाग. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर राजद ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने की. युवा राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजर मलिक ने कहा कि गांधी व गांधीवाद की देश को ही नहीं दुनिया को भी जरूरत है. सत्य अहिंसा प्रेम भाईचारा गांधीवाद के मूल तत्व हैं. राजद जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने कहा कि सत्य व अहिंसा के पुजारी बापू आज के ही दिन खुद हिंसा के शिकार हो गये थे. मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष राजा निजामुद्दीन, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार, संजय कुमार यादव, रमेश यादव, अनुज तिवारी, तुलसी महतो, विजय नारायण देव, दिनेश प्रसाद, अभिषेक कुमार, निखिल, आनंद, पंकज कुमार, सागर कुमार, पंकज यादव आदि लोगों ने अपने विचार रखें.
बापू की पुण्यतिथि पर बांटे गये कपड़े
बड़कागांव. सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने गांधी जी की पुण्यतिथि मनायी. अध्यक्षता मनोज गुप्ता व संचालन कृष्णा आर्ट ने किया. गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में प्रेरणा के रूप में लेने का शपथ ली. गरीब खानाबदोश जिंदगी जी रहे बच्चों के बीच गर्म कपड़े स्वेटर दिया गया. मौके पर पूर्व पंसस राजीव रंजन, शिवा राम तुरी, अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पंकज गुप्ता, मॉडल हाई स्कूल के प्राचार्य मो इब्राहिम, गणेश महतो, राहुल कुमार, वैद्यनाथ महतो, बीरबल पांडेय, मो जफर, रंजीत सोनी, लल्लू कुमार, योगेश्वर सोनी, मो नदीम आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola