मुठभेड़ में मारे गये सहदेव का शव परिजनों को सौंपा
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 18 Apr 2026 9:35 PM
जोनल सदस्य रंजीत गंझू व एरिया कमांडर बुधन करमाली के शव भी परिजनों को मिले
केरेडारी. थाना क्षेत्र के बुंडू स्थित खपिया जंगल में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गये 15 लाख के इनामी रीजनल कमेटी सदस्य कुठान गांव निवासी सहदेव महतो उर्फ सुभाष के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को शनिवार की दोपहर सौंप दिया. इस मुठभेड़ को लेकर केरेडारी थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस क्षेत्र में लगातार छापामारी अभियान चला रही है. जानकारी के अनुसार सहदेव महतो वर्ष 1998 में 14 वर्ष से ही क्रांतिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नक्सली संगठन से जुड़ा था. वहीं जोनल कमेटी के सदस्य सतीटांड़, लावालौंग, चतरा निवासी रंजीत गंझू और एरिया कमांडर गोंदवार, टंडवा, चतरा निवासी बुधन करमाली के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया. जबकि सब जोनल कमेटी की सदस्य थाइपरागढ़, गढ़चिराैली (महाराष्ट्र) की नताशा का शव लेने के लिए उसके परिजन नहीं पहुंचे हैं. उसका शव शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










