क्या आपने देखा है दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग? यहां है इसका पता

माधेश्वर महादेव पहाड़ (Photo: X)
क्या आपने दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का मधेश्वर पहाड़ आपको हैरान कर देगा. नीचे पढ़ें इसकी विशेषता.
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है. इन्हीं में सबसे खास है माधेश्वर महादेव पहाड़, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग माना जाता है. विशाल शिवलिंग जैसी इसकी प्राकृतिक आकृति वर्षों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है. इस विशाल प्राकृतिक संरचना को दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक शिवलिंग प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है और इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान दिया गया है.
पर्वत के नीचे है एक विशाल गुफा
जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर मयाली गांव में स्थित है माधेश्वर महादेव पहाड़. यह स्थल कटनी-गुमला नेशनल हाईवे और बतौली-चरईडांड़ स्टेट हाईवे के पास है. इसलिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. इस विशाल पहाड़ की प्राकृतिक आकृति शिवलिंग जैसी दिखाई देती है, इसलिए स्थानीय लोग वर्षों से इसे भगवान शिव का स्वरूप मानकर पूजा करते हैं. पहाड़ के नीचे एक विशाल गुफा भी है, जिसकी गहराई आज तक नहीं मापी जा सकी है.मान्यता है कि इस गुफा में स्वयं भगवान महादेव का निवास है, इसलिए यह स्थान श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है.
शिवलिंग के सामने एक सुंदर जलाशय बढ़ाता है शोभा
विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग माने जाने वाले माधेश्वर महादेव के सामने एक सुंदर जलाशय भी है, जो इस स्थल की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. लंबे समय से इसके सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पूरा किया गया है. स्थानीय लोगों का मानना है कि माधेश्वर महादेव का समुचित विकास होने से जशपुर धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकता है. जिले में राजपुरी, रानीदाह, बेने, गुल्लू, कोतेबिरा, कैलाश गुफा और दरावघाघ जैसे कई दर्शनीय स्थल और जलप्रपात मौजूद हैं, जिनसे पर्यटन उद्योग को नई पहचान मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










