मौसम : 8 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, बिहार-झारखंड में भी अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 3 से 6 अगस्त और फिर 8 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 8 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 3 से 6 अगस्त के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 अगस्त तक अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, 3 से 6 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 3 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश और 3 से 5 अगस्त तक विदर्भ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 7 से 8 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और 3 से 8 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.


मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

बिहार का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर समेत उत्तर एवं पूर्वोत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, पटना, गया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, नवादा, जमुई और पश्चिम चंपारण सहित दक्षिण एवं मध्य बिहार के कई जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त को झारखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. वहीं, 4 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा मध्य भागों (गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो) में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 अगस्त को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने के आसार हैं. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के उत्तर की ओर शिफ्ट होने के कारण जोधपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि, 3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के साथ कहीं-कहीं आसमान में बादल नजर आ सकते हैं.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन